फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्तार के जनाजे का पल-पल इंतजार, गाजीपुर की सड़कों पर टिकी लोगों की निगाहें

प्रगति चंद Updated Fri, 29 Mar 2024 07:21 PM IST

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर जहां शुक्रवार की सुबह से खामोशी सी छाई थी, वहां शाम छह बजे के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी। माफिया मुख्तार के जनाजे के काफिले के इंतजार में लोग राह निहार रहे हैं। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बांदा से कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर लाया जा रहा है। शव आज रात गाजीपुर पहुंच जाएगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें