गाजीपुर के भुड़कुड़ा कोतवाली के मुड़ियारी गांव में घर स्थित कमरे में चारपाई पर सो रहे व्यक्ति के गर्दन पर नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी की नींद टूटते ही उसके पेट पर पैर से वारकर भाग हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घायल पति को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।