जिले में आयोजित हो रही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आदर्श इंटर कॉलेज सहित कई अन्य केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ा निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिया।