भदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोइनी में मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल की टीम शनिवार को जांच करने गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर विकास कार्यों को देखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से मौके पर जवाब तलब किया। रोइनी गांव के अखिलेश ने मनरेगा लोकपाल से शिकायत करते हुए बताया कि गांव में मनरेगा कार्यों में धांधली की जा रही है। शनिवार को लोकपाल गीता देवी टीम के साथ रोइनी गांव पहुंची। उन्होंने मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की।कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अगर जांच में धांधली सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।