फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सोनम का अनशन समाप्त कराने की मांग

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 16 Jul 2026 10:17 PM IST

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में बृहस्पतिवार को धामूपुर स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में समाजसेवियों ने विरोध दर्ज कराया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र पर हस्ताक्षर कर अनशन जल्द समाप्त कराने की मांग उठाई। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अन्य मुद्दों को लेकर सोनम वांगचुक 28 जून से आमरण अनशन पर हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए और अनशन समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक शिक्षा, पर्यावरण और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की। दिव्यांग शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.पी. पांडेय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए तथा संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें