फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी संगठनों ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, VIDEO

शहर के सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने नेतृत्व में तमाम वामपंथी संगठनों ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति को संबोधित मांग-पत्र भेजकर कर केंद्र सरकार से किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राजदेव यादव ने बताया कि, सभी फसलों के लिए मानक के आधार पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, सरकारी खरीद, और किसानों की व्यापक ऋण माफी की जाए। साथ ही आत्महत्या करने वाले किसान के पीड़ित परिवारों को सरकार 25 लाख मुआवजा दे। चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर श्रमिकों के लिए 42 हजार मासिक न्यूनतम वेतन की जाए। मांग-पत्र में मनरेगा के तहत 200 दिनों के रोजगार और प्रतिदिन 700 रूपये की मजदूरी की भी मांग की गई है। सरकार लंबे समय से बंद पड़ी नंदगंज चीनी मिल और बड़ौरा सूती मिल को तत्काल चालू करे। इस मौके पर अशोक मिश्रा, मनोज कुशवाहा, रामआश्रय यादव, प्रमोद कुशवाहा, योगरेंद्र यादव, शशिकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें