गाजीपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और आठ माह के मासूम की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा है। हादसे के शुक्रवार को मां-पुत्र एक साथ तो पिता की अलग अर्थी उठते ही पूरा गांव फफक पड़ा। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से महिलाओं की चित्कार सुनकर गांव में कोहराम मच गया। वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। अर्थी देख जो जहां था, वहीं खड़ा हो गया। घटना के बारे में जो सुना उनकी आंखें भर आईं।