फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की समस्या को लेकर किया निरीक्षण, बंद मोटर कराया चालू; VIDEO

गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र में भीषण गर्मी और पानी की कमी के चलते किसानों की धान की नर्सरी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। नहरों में पानी की भारी किल्लत की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री व स्थानीय वर्तमान विधायक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि ने चक्काबांध गांव स्थित पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई कमियों को दूर कराया और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। कैनाल पर कुल 8 पंप मोटरों में से एक को स्टैंडबाई (आपातकालीन स्थिति) पर रखकर 7 मोटरों को नियमित रूप से चलना था, लेकिन मौके पर केवल 6 मोटरें ही चलती हुई मिली। प्रतिनिधि ने अधिकारियों से बात कर सातवीं बंद मोटर को भी चालू कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें