फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में मानवता शर्मसार : दुष्कर्म की घटना क्षेत्र में तनाव, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Dec 2024 11:20 PM IST

गाजीपुर स्थित नोनहरा थाना क्षेत्र एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना हुई। दूसरे वर्ग के एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को अपनी दुकान में बुलाया। आरोप है कि दुकान के अंदर बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। हाथ-पांव बांधा फिर मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद चार फीट ऊंची पटरी पर छिपा दिया। इधर, किशोरी को दुकान के अंदर बुलाने के बाद शटर बंद करते देख गांव के ही एक युवक ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो आक्रोशित दूसरे पक्ष के करीब 500 लोग दुकान का घेराव कर लिए। जानकारी होते ही कासिमाबाद सीओ सर्किल की पुलिस पहुंची और दुकान का ताला तोड़कर दोनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की नोंकझोंक भी हुई। तनाव को देखते हुए घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने पैदल मार्च और गांव में जगह-जगह फोर्स तैनात कर दिया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें