सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा में नहाते समय परेमश्वर गुप्ता (18) डूब गया। वह मां व पास-पड़ोस की महिलाओं के साथ बड़े भाई की शादी के बाद कंकन छुड़ाने को लेेकर पूजापाठ करने गया था। डूबते समय मां व अन्य महिलाओं ने साड़ी फेंककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक साड़ी पकड़ नहीं पाया और गंगा में समा गया। नाविक व स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे रहे।