फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोरखपुर रेलवे के पुलिस अधीक्षक ने गाजीपुर स्टेशन पर देखे इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

गोरखपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की ओर से बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार का जायजा लिया। शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति को लेकर निर्देश दिया। साथ ही जीआरपी व आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से गोष्ठी किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि कुंभ श्रद्धालुओं के रेलवे स्टेशन पर आवागमन के दौरान सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ व मकर संक्रांति को लेकर अनुमानित भीड़ का आंकलन कर आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करके पूर्वाभ्यास किया जाए। किसी भी भ्रामक सूचना पर नजर रखी जाए। ट्रेन पर पत्थरबाजी व रेलवे ट्रैक को अवरोध करने के मामले में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें