फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में छठ पर्व को लेकर उत्साह, घाट किनारे पहुंची व्रती महिलाएं

गाजीपुर में सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अस्ताचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य बृहस्पतिवार की शाम को दिया जाएगा। व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए गंगा घाटों, पोखरी-तालाबों और नहरों पर पहुंचेंगी। पूजा के लिए बनाई गई वेदी पर पूजन-अर्चन करने के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस मौके पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट, पोखरी-तालाब और नहर असीम आस्था के गवाह बनेंगे। दोपहर एक बजे के बाद से व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिए निकलने का क्रम शुरु हो जाएगा। चार बजते-बजते सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं से पट जाएंगे। घाटों पर पहुंचने के बाद व्रती महिलाएं बनाई गई वेदी को गंगा जल से धोने के बाद उस पर कलश की स्थापना करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें