गाजीपुर में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और समर्पण संस्था के तत्वावधान में भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें वीर सैनिकों के सम्मान सहित शौर्य एवं पराक्रम को प्रणाम करते हुए सविता सिंह संरक्षिका समर्पण संस्था के नेतृत्व में यात्रा रवाना की गई। तिरंगा यात्रा विकास भवन परिसर से पीरनगर, सिकंदरपुर होते कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क पहुंची।