गाजीपुर के सदर विकासखंड क्षेत्र के फुल्लनपुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में सोमवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से संविधान बचाओ अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव व जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह और निवर्तमान प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू थे। इसमें स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।