बरेसर में दो और सेवराई में एक उर्वरक विक्रेता के यहां स्टाक रजिस्टर और गोदाम में खाद की उपलब्धता में अंतर पर विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराने और दुकानें सीज करने के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के सभी खाद व बीज की दुकानें बंद रही। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे खाद व बीज व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रिटेलरों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रिटेलरों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग कर सीआरओ को पत्रक सौंपा।