गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलत नगर गांव में गिरे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गांव निवासी राम सूरत पाल (55) की मौत हो गई। वह भेड़-बकरी चरा रहे थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पावरहाउस पर जमकर प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ किया। लोगो ने शादियाबाद बहरियाबाद मार्ग पर दो घंटे जाम कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने तीन विद्युत कर्मचारियों की अंदर घुसर पिटाई कर दिया है। इससे वह घायल हो गए हैं। मौके एसडीएम जखनिया रविश गुप्ता और सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय पहुंचे। वह प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत कराए।