फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, 38 घायल

Pragati Chand Updated Fri, 10 Apr 2026 11:28 AM IST

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नौसारा गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के 50 तीर्थयात्रियों को नेपाल से लेकर वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अन्नपूर्णा देवी (50) निवासी अकोला व सरस्वती देवी (70) निवासी बुलढाना की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 38 यात्री घायल हो गए। इनमें सिद्धेश्वर बड़ुआप्पा कुल्ली (63) और नंदी देवी (54) की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। एक तीर्थयात्री का कहना है कि पत्थर लगने से बस का शीशा टूटने के कारण यह हादसा हुआ। जबकि पुलिस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि चालक के लगातार वाहन चलाने के कारण नियंत्रण खो देने से यह घटना हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें