नगर के शैवटोला स्थित पकड़ी के पास रविवार सुबह खेत की मेड़ पर नगर पालिका परिषद के संविदा सफाईकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर हत्या की आशंका जताते हुए 24 घंटे के भीतर मामले के खुलासे की मांग की।