गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता घाट पर रविवार को बहादुरगंज कस्बे के आदित्य जायसवाल (15), कुंदन मौर्य (17) और हिमांशु मद्धेशिया (16) का शव घंटे बाद भी नहीं मिला है। हालांकि सोमवार को भी गोताखोरों की टीमें नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। घाट पर अब मातम पसरा है। तीनों परिवार नदी किनारे अपने बेटों की एक झलक की उम्मीद में लगातार डटे हैं। उधर, घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंदन मौर्य के पिता शशि प्रकाश ने फफकते हुए कहा कि मेरा बेटा बस नहाने गया था, कुछ ही पल में सब खत्म हो गया। वहीं, हिमांशु के पिता सुमंत मद्धेशिया बिलखते हुए बोले वो मेरा इकलौता बेटा था। सुबह तक हंसता-बोलता था, अब सिर्फ उसकी यादें रह गईं। जबकि आदित्य के पिता सुरेश जायसवाल ने रुआंसी आवाज़ में कहा मैं गांव में बर्तन बेचने गया था, तभी फोन आया कि बेटा गंगा में डूब गया है। 18 घंटे से ज्यादा हो गए, पर अब तक प्रशासन कुछ नहीं कर पाया।