कासिमाबाद क्षेत्र की एक महिला ने नायब तहसीलदार व दो लेखपाल व एक ग्राम प्रधान सहित चार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार की देर शाम छह बजे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित महिला के साथ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए।