फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शहीदों की प्रतिमाओं पर नमन, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे भाजपाई

गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को भाजपा की तीन दिवसीय मंडल तिरंगा यात्रा का समापन जिले के शेष 21 मंडलों में यात्राओं के साथ हुआ। कहीं बाइक रैली में तिरंगा लहराया गया तो कहीं शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से कस्बों और गांवों का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। रेवतीपुर में नवली इंटर कॉलेज से निकली यात्रा डेढ़गांवा पहुंची। रास्ते में उतरौली के शहीद राम अवध सिंह, रेवतीपुर के स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ शर्मा तथा डेढ़गांवा में वशिष्ठ नारायण शर्मा और कर्नल एमएन राय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। करीब 10 किलोमीटर लंबी बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि शहीदों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें