भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामतेज पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर नोनहरा थाने में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ है। जिसके चलते सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। उन्होंने मामले में एसपी को दोषी बताते हुए निलंबित करने की मांग किया। साथ ही कहा कि एसपी का रिकार्ड रहा है कि जहां रहा है, वह भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटता रहा है। उन्होंने एसपी को गाजीपुर की कमान सौंपने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाया। शहर के लंका स्थित कि होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने और उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की सरकार से मांग की। साथ ही गरीब परिवार को आर्थिक मदद की मांग की। कहा कि एडीएम की जांच से मामले की लिपापोती होगी, जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को दबाने के एसपी मृतक के परिजनों पर दबाब बना कर तहरीर बदलवा दिया है। आरोप लगाया कि एसपी की मौजूदगी में थानों पर वसूली की जा रही है। कहा कि जिले में भाजपा के कुछ बड़े नेता ही एसपी की चापलूसी में जुटे है और वहीं उसकों बचा रहे है। भाजपा नेता ने पदसे दिया इस्तीफा भाजपा के जिला किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता रेवरिया गांव निवासी दिनेश सिंह उर्फ बबलू ने भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आरोप लगाया कि जिले में कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है।