गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र के भुड़कुड़ा स्थित सिद्धपीठ भुड़कुंडा मठ में बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण दो करोड़ की धनराशि से होगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को महंथ शत्रुघ्न दास आचार्य और प्रबंधक उमाशंकर पांडेय की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार संग भूमि पूजन हुआ। मठ के प्रबंधक उमाशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व गोरखपुर के विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के प्रयास से दो करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मुलाकात के दौरान मठ में आने का निमंत्रण दिया गया था। 11 अक्तूबर वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री मठ में आए। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से दो करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इस मौके पर कन्हैया सिंह, दीनानाथ सिंह, अंजनी सिंह, सर्वानंद सिंह, दिवेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद