फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 576 ने लगाई गुहार, केवल 58 को मिला न्याय; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 11:45 PM IST

गाजीपुर जनपद में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 576 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 58 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जमानिया तहसील में हुआ। 126 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल छह का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के समक्ष तियरी के अरविंद सिंह ने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान हैं। एक दिन में केवल दो बोरी खाद दी जा रही है। इसे बढ़ाकर पांच बोरी किया जाए। देवैथा के वसीम ने कहा कि नहर की सफाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला। स्टेशन रोड निवासी जितेंद्र चौधरी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके साथ नगर पालिका कार्यालय में मारपीट की गई। साथ ही सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। राजपुर पोखरा के नारायण दास चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका में कई भ्रष्टाचार हुए हैं। इसकी शिकायत भी की गई है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील सदर में 49 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 39 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 69 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर छह का निस्तारण किया गया। जखनिया में 118 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 70 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 105 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। 16 का मौके पर निस्तारण किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें