फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार सुबह सड़क पार कर रही 30 वर्षीय राखी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग करते हुए, परिजनों ने महिला के शव को शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।