फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'शिक्षिका पर ऊपरी साया', बच्चा न होने पर तांत्रिकों के पास ले गए ससुराल वाले; संदिग्ध परिस्थिति में हुई माैत

Arun Parashar Updated Sun, 01 Mar 2026 05:05 PM IST

यूपी के फिरोजाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। मायके वालों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के वजीरपुर आनंदीपुर की रहने वाली 30 वर्षीय सहायक अध्यापिका सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष जब शिक्षिका को गंभीर हालत में शनिवार रात फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और ससुराल जनों पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। पिता रामऔतार शर्मा के अनुसार बेटी सोनी की शादी 7 दिसंबर 2022 को इटावा के जसवंत नगर निवासी शिवकिशोर दीक्षित के साथ हुई थी। सोनी इटावा में ही परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। आरोप है कि शादी के दो साल बीतने के बाद भी संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष सोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। ससुराल वाले सोनी पर ऊपरी साया होने का ढोंग रचते थे और उसे अक्सर तांत्रिकों व बाबाओं के पास ले जाते थे। तंत्र क्रिया के नाम पर उसे कुछ जहरीली या नशीली वस्तु खिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उन्होंने ससुराल पक्ष की कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बाद में उसके गले पर निशान बनाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें