फिरोजाबाद के जसराना के गांव दिनौली गोरवा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान। मृतक का नाम पप्पू था। बताया गया है कि वो नशे का आदी था। अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके वजह से वो बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। पप्पू अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने गया था। पति और पत्नी में न जाने क्या बात हुई। मंगलवार की सुबह घर में फंदे पर पप्पू का शव लटका मिला।