फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दो कॉलोनियों के बीच रास्ते का विवाद शनिवार को गरमा गया। एसडीएम ने गेट बंद सागर कॉलोनी में दीवार लगाकर रास्ता रोकने के आदेश किये, लेकिन दूसरे मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। हंगामे की सूचना पर आदेश प्रति के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसने दूसरे पक्ष को समझाकर शांत कराया। साथ ही अपना पक्ष रखने के लिए एसडीएम न्यायालय जाने की नसीहत दी।