फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा: विधायक के खिलाफ नारेबाजी; शिकोहाबाद में 2 घंटे जाम

शिकोहाबाद। नगर के मुस्तफाबाद रोड की जर्जर हालत को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले करीब छह वर्षों से बदहाल पड़े मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशांत यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने विधायक डॉक्टर मुकेश वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर लगातार अनदेखी और मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना था कि सड़क जगह-जगह टूटी हुई है और बारिश के दौरान कीचड़ व गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल जाते समय बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे कई बार उन्हें चोट भी लग चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विधायक, सांसद, डीएम, एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें