फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क पर भरे गंदे पानी में बैठे विधायक, अफसरों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Jul 2025 07:54 PM IST

शिकोहाबाद में तहसील तिराहे से लेकर पक्का तालाब तक हो रहे जलभराव की समस्या पर सपा विधायक के विरोध का तरीका बुधवार को चर्चा का विषय बन गया। क्षेत्रीय विधायक थाने के सामने सड़क पर जलभराव में एक घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने इस दौरान नगरपालिका के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार भी निशाना साधा। तहसील तिराहे से लेकर पक्का तालाब तक सड़क मार्ग के दोनों ओर नगरपालिका के नाले हैं। जिनकी सफाई व्यापक रूप से न हो पाने के कारण थोड़ी सी बारिश में इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक पानी सड़क पर बना रहता है। ऐसे में सड़क किनारे ठेला लगाकर काम करने वाले लोगों एवं राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें