फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन बदमाशों ने एक कोल्ड स्टोर के मुनीम के साथ मारपीट कर उनसे नकदी और मोटरसाइकिल छीन ली। गढ़ी श्रीराम निवासी धर्मेंद्र, जो कोटला स्थित शिव शंकर कोल्ड स्टोर में मुनीम हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बदनपुर के फुड़ा मार्ग पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने हमला कर दिया। मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। सात हजार रुपये और बाइक छीनकर भाग गए। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी के अनुसार मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।