फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर अनियंत्रित हुआ एलपीजी कैप्सूल...नाले में जाकर पलटा, मच गई अफरातफरी

अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:56 AM IST

आगरा हाईवे पर नगला महादेव कट के पास मथुरा से नेपाल जा रहा एलपीजी से भरा गैस कैप्सूल रविवार सुबह असंतुलित होकर फेंसिंग से टकरा गया। साथ ही नाले में जाने से पलट गया। सूचना पर थाना पुलिस व अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीतापुर के थाना इमलिया अंतर्गत काजी कमालपुर निवासी 35 वर्षीय रामखिलावन रविवार सुबह मथुरा रिफाइनरी से एलपीजी गैस कैप्सूल लेकर नेपाल जा रहा था। रविवार सुबह 7:30 बजे गैस कैप्सूल टूंडला के नगला महादेव कट के पास पहुंचा, तभी सर्विस लेन के डिवाइडर के रूप में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जाकर पलट गया। हादसे में कैप्सूल आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक व सहायक चालक सुरक्षित बच गए। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस व फायर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नाले में पलटे कैप्सूल को निकलवाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि कैप्सूल फेंसिंग से टकराकर नाले में पलट गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आवागमन जारी है। सुरक्षा की दृस्टि से अग्निशमन कर्मी मौजूद हैं। कैप्सूल को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें