फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वर्गाश्रम में भड़की भीषण आग... उपलों-लकड़ी के ढेर धू-धू कर जले, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 02:57 PM IST

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित छारबाग के स्वर्गाश्रम में सोमवार रात उपलों और लकड़ियों के ढेर में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। आग की लपटों को देख स्थानीय निवासियों ने तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। थाना लाइनपार के थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत यह रही कि आग को समय रहते रोक लिया गया, वरना पास की घनी बस्ती और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था। प्राथमिक जांच में पाया गया कि आग उपलों और लकड़ियों के ढेर से शुरू हुई थी। इधर, जानकारी पर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात हवा की गति कम होने के कारण आग फैलने की रफ्तार सीमित रही, अन्यथा स्वर्गाश्रम के आसपास स्थित घरों को भी खतरा हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें