फिरोजाबाद के जसराना के गांव सराय मटियारी में शॉर्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गई। आग में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि रात को घर में आग लग गई। उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आग में जलकर घर के सामान के साथ कपड़े भी जलकर राख हो गए।