टूंडला। शहर के नगर पालिका कार्यालय के निकट मैदान में कूड़े के ढेर के पास खड़े पालिका के वाहनों में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु आग बुझती उससे पहले ही वाहनों के टायर जलकर राख हो गए। नगर पालिका कार्यालय के निकट प्रतिदिन कि भांति पालिका परिषद के जेसीबी और वाटर टैंकर खड़े थे। मंगलवार तड़के तीन बजे अचानक वाहनों के पास पड़े कूड़े के ढेर में सुलग रही आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते जेसीबी और टैंकरों में आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग पर जब तक काबू पाया जाता।तब तक जेसीबी व पानी दो टैंकरों के टायर जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि पालिका के वाहनों के पास फायर ब्रिगेड टीम का पहुंचना मुश्किल हो रहा था। मैदान काफ़ी एरिया में पड़े कूड़े में आग फैलने से फायर ब्रेगेड को कड़ी मक्कत करनी पड़ी।