फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मक्खनपुर में नहर किनारे मिले कपड़े, छात्र की तलाश में जुटे गोताखोर

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी एक 15 वर्षीय किशोर के नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस और गोताखोर टीम ने छीछामई पुल के पास बुधवार को नहर में खोजी अभियान चलाया। हालांकि शाम तक किशोर का सुराग नहीं लगा। स्टेशन रोड निवासी लवकुश एकता इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। उसके पिता रामचरण ने बताया कि बेटा मंगलवार दोपहर अपने दो अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। उसके बाद से ही वह लापता है। बुधवार को परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजन की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोर के नहर में डूबने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें