फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र में एक निजी स्कूल में लंच के दौरान खेलते समय कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत का कारण जानने के लिए पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण ह्दयघात आया है।