फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या अस्पताल में एसी बने शोपीस, उमस से बेहाल मरीज

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के 100 शैय्या अस्पताल में वातानुकूलन व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित है। अस्पताल के वार्डों में एसी तो लगे हैं, लेकिन अधिकांश बंद पड़े हैं या हवा ही नहीं दे रहे। पड़ताल में सामने आया कि कई वार्डों में एसी पूरी तरह बंद थे, जबकि कुछ में मशीनें चल रही थीं, मगर ठंडी हवा गायब थी। उमस और गर्मी के कारण खासकर बच्चों और बुजुर्ग मरीजों की हालत बिगड़ रही है। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन एसी की सुविधा का दावा करता है, लेकिन हकीकत में मरीज पंखों और हाथ के पंखों के सहारे पसीने में तप रहे हैं। मरीजों ने जल्द सुधार की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें