फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: इंजीनियर ने बताया कैसे हुआ था टूंडला ओवरब्रिज का भयानक हादसा

फिरोजाबाद के टूंडला लाइनपार क्षेत्र में रेलवे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्लैब बृहस्पतिवार रात गिर गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने प्रगति कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट, नई दिल्ली के मालिक अंकित गुप्ता, साइट इंचार्ज रिशु और लेबर इंचार्ज मुहीन के खिलाफ टूंडला थाने में केस दर्ज कराया है।

गति शक्ति यूनिट के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष गुप्ता ने दावा किया कि रात करीब 9 बजे स्लैब डालने के दौरान निर्माण सामग्री लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली शटरिंग के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा झुक गया और आठ मीटर लंबा स्लैब मजदूरों सहित भरभराकर गिर पड़ा। इंजीनियर ने इसे मानवीय लापरवाही बताया, हालांकि रेलवे प्रशासन ने इस दावे पर भरोसा नहीं जताया है और स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं।

डीआरएम प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल ने रात में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। डीआरएम ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला, जिसमें सभी मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए। घटना की जांच उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (इंजीनियरिंग) प्रयागराज और उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

हादसे के कारण लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया था। प्रशासन ने दीपा चौराहे से यातायात डायवर्ट कर अंडरपास के रास्ते वाहनों को निकाला। मध्यरात्रि बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें