फतेहपुर के खखरेरु थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार कक्षा दो के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चकिया गांव के पास रोड जाम कर दिया है। सीओ और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।