हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रास्ते में ईंट डालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मारपीट में पिता-पुत्र सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।