फतेहपुर जिले में खखरेरु थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा मजरा लौंहगपुर में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। पहले पड़ोसी ने विवाद की सूचना डायल 112 को दी। सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार डायल 112 में तैनात सिपाही ने दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया, जिसमें युवक का सर फट गया।