कई सालों से बढ़ रहे मोटापे से परेशान महिला को आखिरकार लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन के बाद निजात मिल गई। उसके पेट में 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। अस्पताल के डॉ. मेजर रोहित तिवारी ने जटिल सर्जरी करने में सफलता हासिल की। जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव नगला हालू निवासी प्रशांत दिनकर की पत्नी बेबी (41) कई सालों से पेट के मोटापे से परेशान थीं। परिजन और रिश्तेदार अत्यधिक भोजन और व्यायाम की कमी की वजह से मोटापा बढ़ना बताने लगे। उनका मजाक भी बनाया जाने लगा। धीरे-धीरे पेट में दर्द की शिकायत हो गई। पेट में बीमारी का अहसास होने पर भी कुछ कहने में संकोच लगता रहा।