फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में पानी भरे गड्ढे में नरकंकाल मिला, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने

Shikha Pandey Updated Wed, 15 Apr 2026 10:42 PM IST

एक नरकंकाल मऊदरवाजा थाने के गांव छोटा फतेहपुर मार्ग पर हंसी नगला पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे से बुधवार दोपहर को बरामद हुआ। जेसीबी की खोदाई के बाद कुछ हड्डियां, लोअर व अंडरवियर का एक हिस्सा मिला। पिता ने आठ माह से लापता बेटे अवधेश कठेरिया का लोअर होने की बात कही। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पिता ने बताया कि आठ माह पहले दो युवकों के प्रताडि़त करने पर बेटे ने बाढ़ में छलांग लगा सदी थी गांव छोटा फतेहपुर मार्ग पर हंसी नगला पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में सोमवार को मंगली के जाल में मछली मारते समय एक मानव खोपड़ी फंस गई थी। वह बालू में खोपड़ी दबाकर घर चला गया। अगस्त 2025 में अवधेश कठेरिया के डूबने की जानकारी होने पर उसने बुधवार सुबह उसके पिता रामपाल कठेरिया को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया। दोपहर करीब एक बजे थानाध्यक्ष अजब सिंह, फाॅरेंसकि टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंगली की निशानदेही पर खोपड़ी बरामद कर ली। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा करवा कर कुछ मानव हड्डियां, गला हुआ लोअर और अंडरविडर का ऊपरी हिस्सा बरामद किया। मौके पर मौजूद पिता रामपाल ने लोअर अपने पुत्र का होना बताया। घटनास्थल पर मां उमा, पत्नी अनीता, छोटे भाई अनूप, अमित व रजनीकांत, पुत्री रुचि, नन्हीं, पुत्र अंकित व शिवा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि मानव हड्डियां किसकी हैं, सच पता करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। फिलहाल परिजन अवधेश के कपड़े होने की बात कह रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें