फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ कोतवाली चौकी कर्नलगंज ओवरब्रिज के नीचे होमगार्ड कंपनी कमांडर संजय का ई-रिक्शा चालक से मारपीट व लात मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसी ने ई-रिक्शा चालक को बचाने की जहमत नहीं उठाई। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। पूरे मामले में जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। वहीं, ई-रिक्शा चालक दीपक ने तहरीर देकर मारपीट करने और 430 रुपये छीनने का आरोप लगाया है।