फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार के शोरूम में लगे बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 08:16 PM IST

बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के शोरूम के बाहर लगे बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। भनक लगते ही कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।आग से आधा बोर्ड ही जल पाया था। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पपियापुर गांव से कुछ दूर एक कार कंपनी का शोरूम है। बृहस्पतिवार शाम शोरूम के बाहर लगे बिजली के बोर्ड में अचानक चिन्गारी भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। भनक लगते ही शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। आग बुझाने वाले सिलिंडर भी कर्मचारी लेकर पहुंचे, मगर ऊंचाई अधिक होने की वजह से कामयाबी नहीं मिली। इसकी सूचना दमकल को दी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें