फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: घना कोहरा व बर्फीली हवाओं का सितम, रफ्तार पर ब्रेक

शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 09:28 PM IST

मंगलवार सुबह से घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के सितम ने जनजीवन पर बुरा असर डाला। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा और लोग घरों से लेटलतीफ निकल सके। सुबह 10 बजे तक बमुश्किल 50 मीटर तक की दृश्यता रही। तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया। ठिठुरन के चलते सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन व साइकिल सवारों को उठानी पड़ी। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार शाम से शुरू हुई हवा कम नहीं हुई। सुबह छह बजे तक आसमान साफ था, मगर पाला पड़ने से ठिठुरन बेहाल कर रही थी। अचानक कोहरे की चादर आने से 50 मीटर दूर तक का नहीं दिखाई दिया। वाहन चालक लाइटें जलाकर रेंग-रेंग कर चलते दिखे। सबसे अधिक दिक्कत खेतों में खड़ी फसलों के बीच से निकलने वाली सड़कों के आसपास हुई। वहां कोहरा इतना घना था कि चंद कदम दूर तक का नहीं दिखा। जरूरी कामकाज के लिए निकले बाइक व साइकिल सवार लोग आग के पास खड़े होकर हाथ सेंकते दिखे। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। सर्दी से लोगों को खासी दिक्कतें हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें