अब आपको तस्वीर दिखाते हैं यूपी के इटावा की। तस्वीर कुछ दिन पुरानी है और जुड़ी है प्यार करने वालों से जो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन घरवाले राजी नहीं हुए तो लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद पर भी फायर झोंक दिया। इस मामले में लड़के की मौत हो गई है। लेकिन जो तस्वीर अब आप देखेंगे वो उस घटना के बाद की है जब लड़की सड़क के बीच भीड़ से खून से सने लड़के के लिए मदद की गुहार लगाती रही और भीड़ तमाशबीन बनी रही।