फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इटावा में बच्चे का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Aug 2024 05:37 PM IST

इटावा जिले में फिरौती के लिए मासूम का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया और दो अपहरणकर्ताओं को पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बुधवार सुबह सात बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला निगोली निवासी भूरे का पुत्र मयंक ऊर्फ कृष्णा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ऑटो सवार तीन बदमाशों ने पकड़कर ऑटो में बैठा लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और बच्चे को बदमाशों के चंगुल से बचाया। एक बदमाश ऑटो लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने दो को पकड़कर धुन दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह और उनकी टीम ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि वह फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें