फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा मैनेजर व एमआर को लूटा

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 09:15 PM IST

कार सवार बदमाशों ने बरालोकपुर पशु मेला बाजार के पास बाइक सवार फार्मा कंपनी के मैनेजर व एमआर को रोक कनपटी पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए 20 हजार नकदी, दवाइयों से भरा बैग, दोनों के मोबाइल समेत बाइक की चाबी छीन ली। फार्मा कंपनी के एमआर अतुल मिश्रा ने बताया कि वह कंपनी के मैनेजर अभिषेक गुप्ता के साथ क्षेत्र में डॉक्टरों से मिलने गए थे। शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे मैनपुरी के किशनी से बाइक से लौट रहे थे। आठ बजे के करीब बरालोकपुर गांव के पशु मेला बाजार के पास पीछे से आई बिना नंबर की सफेद कार बाइक के आगे लगा दी। कार से उतरे लोगों ने दोनों के कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दोनों के मोबाइल छीन लिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें